छत्तीसगढ़बिलासपुर

टैक्स वसूलने में फिसड्डी स्पायरो को आयुक्त ने लगाई फटकार ,सभी डेयरीओ को 1 महीने में गोकुल नगर शिफ्ट करने का अल्टीमेटम

बैठक में वार्ड प्रभारियों को जीआईएस बेस्ड कंट्रोल रूम से अपने-अपने क्षेत्रों की सफाई की स्थिति देखने की बात भी कही गई

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

निगम कमिश्नर ने गुरुवार को निगम सभाकक्ष में महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जलकर व बाजार किराया की कम वसूली पर स्पायरो को नोटिस जारी करने के साथ गोकुल नगर को अगले एक माह में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
सुबह 11 बजे से बैठक शुरू हुई। बैठक में निगम के सभी विभाग प्रमुख, योजना प्रमुख व सभी जोन कमिश्नर उपस्थित थे। इस दौरान निगम के अंतर्गत चल रहे प्रमुख योजनाओं सहित शासन, शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों व अन्य विभाग प्रमुख से प्राप्त हुए पत्रों पर की कार्रवाई की समीक्षा की गई। कर वसूली में जलकर की अधिक बकाया होने और दुकान किराया की कम वसूली पर स्पायरो कंपनी पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद गोकुल नगर शिफ्टिंग के संबंध में जानकारी ली गई। इस पर बताया गया कि सिर्फ 56 डेयरी की शिफ्टिंग अभी तक की गई। इस पर कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने शहर के सभी डेयरी संचालकों से मीटिंग करने और उन्हें एक माह के अंदर शिफ्ट करने की बात कही। इसके बाद भी डेयरी के शिफ्ट नहीं होने पर धारा 133 के तहत वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह अमृत मिशन योजना में दिसंबर तक पूर्ण करने और कार्य में तेजी लाने की बात कही गई। इधर प्रधानमंत्री आवास योजना में जो कार्य शुरू नहीं हए हैं, ऐसे कार्यों जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित जोन कमिश्नर को दिए गए। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर के प्लाट और दुकान आबंटन की स्थिति की समीक्षा की गई। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने प्लाट व दुकान आबंटन के कार्य जल्द से जल्द निबटाने के निर्देश उपायुक्त खंजाची कुम्हार व संपदा अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव को दिए। बैठक में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने 33 महत्वपूर्ण पत्र पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान सफाई, अधिक्रमण हटाने, कलेक्टर टीएल मीटिंग में मिले निर्देश आदि कार्यों को गंभीरता से और समय पर निबटाने के निर्देश कमिश्नर ने दिए।

बैठक में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

ठेका के सफाई कर्मचारियों के बायोमेट्रिक्स से अटेंडेंस लेने के निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दिए। इस दौरान उन्होंने सफाई ठेकेदार, वार्ड प्रभारी, सफाई सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग देने उपायुक्त श्री खजांची कुम्हार को निर्देशित किया गया। बैठक में वार्ड प्रभारियों को जीआईएस बेस्ड कंट्रोल रूम से अपने-अपने क्षेत्रों की सफाई की स्थिति देखने की बात भी कही गई।

बैठक में कमिश्नर ने शहर के सभी नालों में 100 प्रतिशत स्लैब डालने की बात कही। इसके लिए सभी जोन कमिश्नर को कार्ययोजना तैयार करने निर्देशित किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यपालन अभियंता को उनके क्षेत्र में नाला निर्माण की आवश्यकता की सूची बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में सिवरेज के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कमिश्नर ने कार्यों को तेजी से करने टीम बढ़ाने की बात कही। कंपनी के अधिकारियों ने हर रोज 200 मीटर टेस्टिंग करने की जानकारी दी। इसपर तय लक्ष्य के तहत कार्य में तेजी लाने और टेस्टिंग कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दिए।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...