कोटा

अपनी पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार…घर भीतर सो रही बहु को बाहर से सिटकिनी लगाकर दिया घटना को अंजाम

प्रेम सोमवंशी

कोटा – मंगलवार की सुबह बेलगहना चौकी प्रभारी को कोटवार के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत रतखण्डी के आश्रित ग्राम बड़े बरर में अधेड़ महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हत्या की खबर लगते ही मौके पर  कोटा एसडीओपी आशिष अरोरा, कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे, फौरन घटना स्थल पर रवाना हो गई। जहाँ मौके पर घर के अंदर खाट पर खून से लथपथ महिला की लाश पुलिस को मिली ।,
वहीँ परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक उमाबाई यादव उम्र 55 वर्ष,से पति जोगी राम यादव की कुछ सालों से पैसे के लेनदेन को लेकर आए दिन झगड़ा हुआ करता था।

जिससे नाराज पति घर छोड़कर भनवारटंक के पास स्थित मरही माता मंदिर में जाकर  भीख मांगकर जीवन यापन कर रहा था। जिसके बाद उसके छोटे पुत्र की शादी दूसरी लॉक डाउन मे उमा यादव द्वारा अपने पति के अनुपस्थित में कर दी, शादी के कुछ दिन बाद छोटे पुत्र ने अपने पिता जोगी यादव को मरही माता मंदिर से अपने घर बड़े बरर ले कर आ गया था, जिसके बाद भी पति पत्नी में बात नहीं बन रही थी पति अपनी पत्नी पर शक करता था कि घर के पैसे को वह अपने मायके भेजवाती है। पति का कहना था कि घर का मुखिया मैं हु मेरे बिना पूछ परख के अपने मनमानी कर रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद हुआ करता था।

हत्या के बाद से मृतिका का  पति जोगी यादव मौके से फ़रार है, जिससे पुलिस भी कयास लगा रही है कि हत्या उसके पति ने ही किया होगा । बहरहाल हत्या के बाद से फरार पति की पुलिस खोजबीन में लगी है। फ़रार पति की पुलिस गिरफ्त में आने के बाद पूछताछ से ही पता चल पाएगा हत्या की मुख्य वजह क्या है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...