कोटा

जलाशय के पास तेंदुआ सक्रिय…बकरी और चरवाहे पर भी अटैक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – कोटा के डेम क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक तेदुआ घुम रहा है जिसे कई लोगों ने कोटा डेम और फौजी ढाबे के आस पास घुमते हुए देखा है। तेंदुवे के आने के बाद क्षेत्र में दहशत पैदा हो गई थी। लेकिन तेदुवे ने किसी पर हमला किया हो इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल रही थी ,लेकिन इसी बीच तेदुवे ने आज एक कदम आगे बढ़ते हुए कार्पोरेशन डिपो क्षेत्र में चर रही बकरियों पर दिन दहाड़े हमला कर दिया । बकरी चराने गए चरवाहे ने जब ये घटना देखी तो हड़बड़ाहट में टंगिया लेकर तेदुवे की तरफ दौड़ पड़ा ।

इस घटना से तेदुवा भी घबरा गया और घायल बकरी को छोड़कर फिर से जंगल की तरफ भाग गया । बकरी मालिक और चरवाहा दिलीप कश्यप ने मीडिया को बताया कि – मेैं बकरी चराने कार्पोरेशन के डिपो की तरफ गया था । उस समय मेरी एक बकरी कुछ दुर चले गई और आवाज आने लगी । मैं उधर गया तो देखा कि तेदुंवा बकरी को पकड़े हुआ था मैं टंगिया लेकर उसकी तरफ दौड़ा तो तेदुवा फिर जंगल की तरफ भाग गया । मुझे इसका मुआवजा मिलना चाहिए । मैने डाक्टर को बुलाया है और वे उसका इलाज कर रहे हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...