कोटा

कोटा के सभी राजस्व निरीक्षक, एवं पटवारियों को धान खरीदी के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रेम सोमवंशी

कोटा-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा,की अध्यक्षता में अनुविभाग के समस्त राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की समीक्षा बैठक आयोजित जनपद पंचायत कोटा में की गयी। जिसमें विशेष रूप से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 हेतु धान खरीदी की निगरानी तथा नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण एवं समिति व प्रबंधक से समन्वय बनाकर धान खरीदी केन्द्र को सुचारू रूप से संचालन कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक में निर्देशित किया गया कि निर्वाचन के संबंध में गरूड़ एप्प से कार्य संपादन किया जाए। राजीव गांधी भूमिहीन श्रमिक न्याय योजनांतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त डिजिटल हस्ताक्षर,ऑनलाईन नामांतरण, फर्द बंटवारा, सीमांकन, नक्शा बंटाकन आदि कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा, तहसीलदार कोटा, बेलगहना एवं रतनपुर नायब तहसीलदार कोटा, खाद्य निरीक्षण कोटा, रतनपुर, सहकारिता निरीक्षक कोटा, अनुविभाग कोटा के समस्त राजस्व निरीक्षक, पटवारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...