रायगढ़

सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज

रमेश राजपूत

रायगढ़ – कापू पुलिस ने करीब चार महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति देवानंद सिदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पत्नी चमेली सिदार की गला दबाकर हत्या करने, शव को घर के आंगन में जलाने और हड्डियों के अवशेष दफन कर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। मामले का खुलासा डीएनए जांच रिपोर्ट से हुआ।
पुलिस के अनुसार ग्राम कुमा निवासी देवानंद सिदार ने 28 अप्रैल 2026 को पत्नी चमेली के 16 अप्रैल की रात घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को उसके बयान और व्यवहार में विरोधाभास नजर आया। इसके बाद परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की गई तो संदेह पति पर गहराता गया। जांच में सामने आया कि देवानंद और चमेली ने करीब चार साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनकी कोई संतान नहीं थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 अप्रैल की रात भाजी की सब्जी बनाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर उसने चमेली का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के आंगन में जला दिया और बची हुई हड्डियों को गड्ढा खोदकर पत्थर के नीचे दबा दिया। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी के लापता होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने एफएसएल अधिकारी की मौजूदगी में हड्डियों के अवशेष बरामद कर डीएनए परीक्षण कराया। रिपोर्ट में अवशेषों की पहचान चमेली सिदार के रूप में हुई। इसके बाद 23 अगस्त को थाना कापू में अपराध क्रमांक 140/2026 के तहत धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।गिरफ्तारी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने तीन दिन तक गांव के बाहर कैम्प कर मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा और अंततः आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने हत्या स्वीकार की। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करने वाली कापू पुलिस टीम की सराहना की है।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...