
प्रेम सोमवंशी

करगीरोड-कोटा:-करगीरोड-रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के पुनः से ठहराव के लिए सितंबर-2021 के महीने में नगर संघर्ष समिति कोटा के बैनर तले कोटा नगर के सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कोटा-प्रेस क्लब..अधिवक्ता संघ..व्यापारी-संघ..स्टूडेंट यूथ विंग..समाज प्रमुख के द्वारा एक मंच पर आकर जनहित के इस बुनियादी मुद्दे के लिए लगातार आवेदन ज्ञापन व रेल रोको आंदोलन का दौर चला 29-सितंबर 2021 को नगर संघर्ष-समिति के द्वारा बिलासपुर सांसद व कोटा विधायिका की मौजूदगी में जीएम व डीआरएम बिलासपुर रेलवे जोन को 15-दिनों के अल्टीमेटम के साथ ज्ञापन पुनः सौंपा गया जिस पर जीएम रेलवे जोन के द्वारा ट्रेनों के पुनः से ठहराव के लिए आश्वासन दिया गया था। 02-माह के निकलने के बाद भी आश्वासन का कोई असर दिखाई नही देने पर 30-नवंबर को नगर-संघर्ष-समिति के सदस्य राहुल गुप्ता के द्वारा स्टेशन परिसर के बाहर शांतिपूर्ण-लोकतांत्रिक तरीके से आमरण अनशन शुरू कर दिया गया..

जिसकी पूर्व सूचना रेलवे प्रबंधन सहित जिला प्रशासन को लिखित में राहुल गुप्ता के द्वारा दे दिया गया..आमरण-अनशन शुरू होने की जानकारी के बाद रेलवे-प्रबंधन सहित जिला प्रशासन के मातहतों के हाथ पांव फूलने शुरू हो गए..आमरण अनशन की जानकारी मिलते ही नगर के सभी वर्गों का राहुल गुप्ता को समर्थन मिलने लगा…आमरण अनशन के पहले ही दिन ही रेलवे प्रबंधन सहित जिला प्रशासन के मातहतों के द्वारा राहुल गुप्ता को अनशन से रोकने के प्रयास सुबह से हो गई थी..पर आमरण अनशन में नगर-संघर्ष समिति सहित आमजनो के लगातार समर्थन मिलता देख रेलवे-प्रबंधन व जिला-प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। 01-दिसंबर को राहुल-गुप्ता के आमरण-अनशन को लगभग 28-से 30-घन्टे हो चुके थे..

दो दिन से भूखे प्यासे राहुल गुप्ता के स्वास्थ पर असर पड़ने लगा भूखे प्यासे रहने के कारण लगातार ब्लड-शुगर लेबल गिरने से स्वास्थ-विभाग की टीम चौकन्नी हो गई..और राहुल गुप्ता को हॉस्पिटल-एडमिट करने की बात कही जाने लगी..पर राहुल-गुप्ता ने हॉस्पिटल में एडमिट होने के लिए इंकार कर दिया..जिसके बाद नगर संघर्ष समिति के लोगो की भी चिंता बढ़ने लगी..अंततः राहुल के लगातार गिरते स्वास्थ-को देखते हुए नगर-संघर्ष समिति के लोगो के द्वारा प्रशासनिक-अधिकारियों की उपस्थिति नायब-तहसीलदार व बीएमओ कोटा की उपस्थिति में राहुल-गुप्ता को जूस पिलाकर अनशन-तुड़वाया गया..उसके बाद मेडिकल इलाज के बाद पुलिस की पेट्रोलिग वाहन में राहुल को उसके घर परिवार के बीच सकुशल छुड़वाया गया।
नगर-संघर्ष-समिति के मंच में शामिल सभी वर्गों के लोग आंदोलन में होंगे बारी-बारी से शामिल

आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए नगर-संघर्ष-समिति ने 02-दिसंबर से 11-दिसंबर तक स्टेशन परिसर के बाहर आमरण-अनशन स्थल पर ही शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन की शुरुआत कर दी गई..राहुल गुप्ता के अनशन तोड़वाने के बाद स्थल पर ही नगर संघर्ष समिति के बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 02-दिसंबर से 11-दिसंबर तक सभी वर्गों के लोगो के द्वारा सुबह 10-बजे से रात 10-बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से क्रमिक आंदोलन किया जाएगा…जिसमे की गुरुवार को आज महिला संगठन के समस्त महिलाओं के द्वारा आंदोलन स्थल पर शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से से आंदोलन को अंजाम दिया जा रहा है जो कि रात 10:00 बजे तक चलेगा नारी-शक्ति के शांतिपूर्ण आंदोलन को बिलासपुर और मरवाही के जनता जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आकर समर्थन दिया साथ ही राहुल गुप्ता के द्वारा किए गए आमरण अनशन के जज्बे को सलाम किया और आगे हर प्रकार से समर्थन का वादा भी किया।