छत्तीसगढ़

भारी बिकवाली के चलते सोने के दाम लुढ़के, निवेश करने वालों को भारी घाटा

डेस्क

सरार्फा बाजार में मांग कमजोर होने से सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी दिवस में सोने में गिरावट का रुख रहा। सोना 200 रुपए लुढ़ककर इस माह के निचले स्तर 39370 रुपए प्रति दस ग्राम पर बिका। चांदी 400 रुपए टूटकर 48100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशों में सप्ताहांत की तुलना में भावों में मजबूती नजर आई। सोना सप्ताहांत के 1506.70 डालर की तुलना में 1507.01 डालर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत था।चाँदी हाजिर 18.16 डॉलर की तुलना में 18.07 डालार प्रति औंस पर नरम थी। स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं में लगातार चौथे कारोबारी दिवस में गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये टूटकर 39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर बाजार बंद होते समय 39,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये फिसलकर 39,400 रुपये पर आ गयी। पिछले सप्ताह बुधवार को सोना स्टैंडर्ड 40470 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकार्ड स्तर पर बिका था। इसकी तुलना मंं सोना एक हजार रुपए पिछले चार कारोबारी दिवस में टूट चुका है।वैश्विक दबाव और मांग कमजोर होने चाँदी में भारी गिरावट रही। चाँदी हाजिर 400 रुपये टूटकर 48,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। पिछले सप्ताह मंगलवार को चांदी 51600 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी थी। चाँदी वायदा 427 रुपये कमजोर पड़कर 47,458 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली हालांकि 20-20 रुपये गिरकर क्रमश: 1,020 और 1,030 रुपये के प्रति सिक्का रह गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...