बिलासपुर

अवैध संबंध की आशंका में लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या…6 आरोपी गिरफ्तार, बीती रात की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कछार में बीती रात अवैध सम्बंध की आशंका पर कुछ लोगों द्वारा मिलकर एक व्यक्ति की लाठी, डंडे और रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मृतक के साथी रामायण यादव ने सुबह कोनी थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कछार यादव मोहल्ला, थाना कोनी मेंं 21/06/2023 के रात्रि 11:00 बजे रामायण यादव अपने साथी सागर पाली, सूरज टण्डन और मृतक गोवर्धन पाली के साथ खाना खाकर अपने किराये के मकान में सो रहे थे तभी

अचानक अजय केंवट, विजय केंवट, दिनेश केंवट, शेखर केंवट, मुकेश केंवट, राजु केंवट एक राय होकर अजय, विजय के मां के साथ जबरदस्ती अवैध संबंध बनाये हो बोलकर लाठी डण्डा रॉड हाथ मुक्का से मारकर हत्या कर दिये। रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिस में थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आरोपीयो की पतासाजी की जा रही थी, जिन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घटना कारित कर फरार होने के फिराक में घुटकू रेलवे स्टेशन के पास है,

मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय केंवट, विजय केंवट, दिनेश केंवट, शेखर केंवट, मुकेश केंवट, राजु केंवट को रेलवे स्टेशन घुटकू से पकड़कर थाना लाया गया, पूछताछ पर आरोपी अजय केंवट द्वारा अपनी मां से मृतक गोवर्धन पाली उर्फ पिन्टु से अवैध संबंध होना जानने से अपने भाई एवं चाचा के साथ मिलकर लाठी, डण्डा एवं रॉड से गोवर्धन पाली उर्फ पिन्टु की हत्या करना बताये, आरोपीगण को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया हैं, मामले में विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी