कोटा

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार 2 युवकों को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

प्रेम सोमवंशी

कोटा – लोरमी मार्ग के ग्राम खपरा खोल के पास देर रात स्कूटी सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी तो वही दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई है। मृतक के भाई ने बताया कि दोनों युवक स्कूटी से बिलासपुर सामान लाने गए हुए थे जब यह दोनों बिलासपुर से वापस अपने घर जा रहे थे कि जब ग्राम खपरा खोल के पास पहुँचे थे

तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार कर घटना स्थल से फरार हो गयी। सड़क दुर्घटना होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद कोटा थाना की डायल 112 घटना स्थल पर पहुँचकर घायल युवक ईश्वरी ध्रुव पिता रामकरण ध्रुव उम्र 18 वर्ष व मृतक गंगाराम अहिरवार पिता रिद्धि उम्र 38 वर्ष निवासी शारधा थाना लोरमी को डायल 112 व 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टर द्वारा गंगाराम अहिरवार को मृत घोषित कर दिया तो वही ईश्वरी ध्रुव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया। रात होने की वजह से पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम नही करा पायी थी।

आज कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को परिजनों को सौप कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...