बिलासपुर

नकली सोना बदलने की कोशिश….ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन..पति-पत्नी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नकली सोने को असली बताकर ज्वेलरी बदलने की कोशिश करने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकली सोने के टाप्स और अंगूठी जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 को प्रार्थी जलेश कुमार आहिरे 26 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह सदर बाजार स्थित लीला ज्वेलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। रिपोर्ट में बताया गया कि 10 अप्रैल की शाम एक महिला दुकान पर आई और अपना नाम पूनम वर्मा बताया। महिला अपने साथ एक जोड़ी टाप्स और एक अंगूठी लाई थी, जिसे उसने 18 कैरेट सोना बताते हुए बदलने की बात कही। संदेह होने पर मैनेजर ने ज्वेलरी को हाथ में लेकर देखा, जो असामान्य रूप से हल्की लगी। इसके बाद मशीन से जांच कराने पर दोनों वस्तुएं नकली पाई गईं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 234/26 के तहत धारा 318(4), 62 और 112 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने सदर बाजार क्षेत्र में घूमते हुए महिला को उसके पति और बच्चे के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम संजय वर्मा 40 वर्ष और पूनम वर्मा 30 वर्ष निवासी ग्राम भूलनपुर, थाना मडवाहीह, जिला वाराणसी (उ.प्र.) बताया। उनके कब्जे से 18 कैरेट हॉलमार्क अंकित नकली सोने के टाप्स (लगभग 4.230 ग्राम) और अंगूठी (लगभग 3.100 ग्राम) बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: न्यायधानी में फिर अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर तलवार से हमला… सरकंडा पुलिस ने गिरोह के 4 आ... बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर