मस्तूरी

मस्तूरी : – मामा ने भांजे पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला…खून से लथपथ मासूम ने मरने का नाटक कर बचाई अपनी जान, ईलाज जारी

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में रिश्तों को शर्मसार और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही 13 वर्षीय भांजे सूर्यांश बरगाह पिता महेश बरगाह, निवासी पहरीपारा लिमतरा को चॉकलेट और बिस्किट खिलाने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर जान से मारने की नीयत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मामा अपने भांजे को मोटरसाइकिल सीजी 10 बीबी 0506 में बैठाकर गांव से करीब 4 किमी दूर गतौरा रेलवे बटाही पुल के पास ले गया। वहां उसने पहले मासूम को बिस्किट खाने को दिया और अचानक पीछे से उसका मुंह दबाकर गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों कलाइयों, उंगलियों, पीठ और कमर पर कई वार किए। हमला इतना खतरनाक था कि सूर्यांश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

मासूम ने दिखाया साहस

हमले के बाद सूर्यांश ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मरने का नाटक किया। इसी कारण आरोपी उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंककर वहां से फरार हो गया। बच्चे ने घटना की जानकारी होश में आने पर मौके पर पहुंचे युवकों को दी। सूर्यांश ने बताया कि मामा उसे बिस्किट और चॉकलेट खिलाने ले गए थे और अचानक हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बचाई जान

घटना के प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि वे लोग रेलवे ट्रैक की ओर जा रहे थे तभी “बचाओ-बचाओ” की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो देखा बच्चा खून से लथपथ पड़ा हुआ था और एक व्यक्ति बैग लेकर भाग रहा था। उन्होंने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में,

मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने बताया कि बच्चे का इलाज सिम्स बिलासपुर में जारी है और फिलहाल हालत सामान्य बताई जा रही है। मौके से आरोपी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा को झकझोर दिया है। मासूम की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच गई, वरना बडी घटना हो सकता थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के असल कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...