बिलासपुर

तेलसरा में गौरा-गौरी मिटिंग के बाद खूनी विवाद, युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला…पेट की अंतड़िया आई बाहर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलसरा आवासपारा में रविवार की रात गौरा-गौरी कार्यक्रम की बैठक समाप्त होने के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुकेश विश्वकर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे गांव में मिटिंग खत्म होने के बाद विक्की ठाकुर, नितेश उर्फ निक्की ठाकुर, रितेश उर्फ रॉकी ठाकुर, मनीष कुमार बृजवासी और महेश कुर्रे गाली-गलौच करते हुए जा रहे थे।

तभी गंगाराम यादव ने उन्हें गाली देने से मना किया, जिस पर सभी आरोपियों ने मिलकर अश्लील गालियां दीं और हाथ-मुक्के से मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विक्की ठाकुर ने अपने पास रखे धारदार नुकीले हथियार से गंगाराम के पेट और पीठ पर हमला किया, जिससे उसकी आतें बाहर निकल आईं और पीठ में दो जगह गंभीर घाव हुए। शोर सुनकर गांव के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने मामले में आरोपियों विक्की ठाकुर, नितेश ठाकुर, रितेश ठाकुर, मनीष कुमार बृजवासी और महेश कुर्रे के खिलाफ धारा 109-BNS, 191(1)-BNS, 191(3)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...