रायगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने नाबालिग को भी किया बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के लिए तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग के परिजनों ने 27 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई की उनकी बेटी 26 जून को बिना किसी को बताए कही चली गई है। जिसपर पुलिस ने गुम किशोर बालिका की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पूछताछ में पता चला कि जामपाली कोतरारोड़ निवासी राजेंद्र से नाबालिग की मित्रता थी। संदेह के आधार पर युवक की खोजबीन शुरू की गई। तभी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि संदेही को कोटमी, डभरा में देखा गया है। जिसपर पुलिस ने ग्राम कोटमी, डभरा में दबिश देकर संदेही लोचन खड़िया और गुम बालिका को थाना तमनार लाया गया। बालिका अपने कथन में लोचन खड़िया द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाना और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी। जिसपर पुलिस ने आरोपी लोचन खड़िया उर्फ राजेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।गुम बालिका की पतासाजी, आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक नरसिंह नाथ यादव, सुरूति लाल सिदार, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी तिर्की, आरक्षक अनूप मिंज, पुरूषोत्तम सिदार, पुष्पेंद्र सिदार की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...