बिलासपुर

बिलासपुर: बीच सड़क सहकर्मी पुलिस जवान से विवाद करने वाला आरक्षक सस्पेंड… एसपी ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा द्वारा सहकर्मी से विवाद करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस )के द्वारा रक्षित निरीक्षक को जांच हेतु आदेशित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह आरक्षक पूर्व में अपने सहकर्मी से विवाद करने का आदी है। कुछ दिन पूर्व मुलज़िम पेशी के दौरान प्रधान आरक्षक से विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा निंदा की सजा और चेतावनी दी गई थी । 1 अगस्त को मुलज़िम पेशी के दौरान लापरवाही करने पर एक अन्य आरक्षक के द्वारा उसे टोका गया था व इसकी जानकारी रक्षित निरीक्षक को दी गई थी। जिससे उसे वापस भेज कर दूसरे आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी ।

आरक्षक विष्णु चंद्रा को समझाईस देकर स्पष्टीकरण लिया गया तथा कर्तव्य से अनुपस्थिति भी दर्ज की गई थी। 2 अगस्त को पुनः अन्य स्टाफ मुलज़िम लेने के लिए लाइन से जेल हेतु रवाना हुए उस दौरान बीच रास्ते में आरक्षक 977 विष्णु चंद्रा द्वारा उनसे विवाद करने लगा । जिसे वहां उपस्थित स्टाफ द्वारा हटाया गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को मिलने पर उनके द्वारा इस प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त आरक्षक को निलंबित किया गया है, एवं प्राथमिक जांच आदेश की गई है जांच उपरांत और अनुशासनात्मक कार्यवाही पृथक से की जाएगी ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...