बिलासपुर

बिलासपुर:- डॉक्टर दम्पति के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इकलौते बेटे के जाने से पसरा मातम,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले चंद्रा विहार बृहस्पति बाजार क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय आयुष्मान तिवारी ने रविवार की देर रात फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है, जानकारी के अनुसार आयुष्मान तिवारी के माता पिता छठ पूजा के लिए छठघाट गए थे जो देर रात वापस अपने घर पहुंचे तो देखा कि बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है उन्होंने जब खिड़की खोलकर देखा तो आयुष्मान जमीन पर पड़ा था, और उसके गले में रस्सी बंधी थी, प्रारंभिक तौर पर कयास लगाया जा रहा है कि मृतक आयुष्मान तिवारी अपने स्टडी रूम में लगे पंखे में रस्सी बांधकर फंदे में झूल गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इस घटना की जानकारी परिजनों ने तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी,

जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया और आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की माता सिम्स की सीनियर ईएनटी विभाग की अध्यक्ष डॉ आरती पांडे और पिता मेंटल हॉस्पिटल सेंदरी के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष तिवारी है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान उनका इकलौता बेटा था, जिसकी पिछले 5 सालों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और रविवार को उसमें आत्महत्या कर अपनी जान दे दी जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों के बीच मातम पसरा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त...