सीपत

सड़क किनारे अलाव जलाकर आग ताप रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित कार ने रौंदा….एक की मौत 3 घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – गुरुवार की सुबह सड़क किनारे अलाव ताप रहे ग्रामीणों को एक अनियंत्रित कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे कार की चपेट में आने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वही 3 अन्य घायल हो गए वही अन्य ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम कुली में गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे आधा दर्जन ग्रामीण मेन रोड के किनारे पैरा जलाकर आग ताप रहे थे। उसी समय बिलासपुर की तरफ से जा रही कार क्रमांक सीजी 13 AM 8968 के चालक काफी तेज रफ्तार से चला था।

अचानक चालक ने कार को गलत दिशा में घुसा दिया और सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में अनियंतत्रित कार सौखी सिंह ठाकुर पिता गोरेलाल ठाकुर (52) के ऊपर चढ़ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में धनपाल, दिनेश व धीरेंद्र भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अपोलो अस्पताल पहुंचते तक सौखी सिंह ठाकुर की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण ने बताया कि अनियंत्रित कार को आते देखकर उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई।

इस घटना के बाद वहां आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, इससे पहले ही वहां जाम की स्थिति निर्मित हो गई। करीब आधे घंटे तक वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इस हादसे में अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाली में फंस गई।

इसके चलते चालक व उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति किसी तरह बाहर निकले। नाराज ग्रामीणों ने चालक की पिटाई भी कर दी। इस बीच आसपास के लोगों ने समझाइश देकर शांत कराया। फिर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...