कोटाबिलासपुर

अमरकंटक से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस, कारीआम घाट में पलटी….30 से अधिक यात्री घायल

प्रेम सोमवंशी

बिलासपुर – अमरकंटक से तीर्थयात्रियों को लेकर वापस लौट रही वोल्वो बस केंदा कारीआम के पास अनियंत्रित होकर घाट से नीचे उतरकर पलट गई, घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई, अन्य राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुँच बचाव कार्य शुरू कर दिया, इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई, जिनके द्वारा गौरेला, कोटा, रतनपुर से एम्बुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम मदनपुर से तीर्थयात्रियों का जत्था अमरकंटक आज सुबह ही पहुँचा था, जहाँ से दर्शन और घूमकर सभी तीर्थयात्री लोधी ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 08 AK 2269 वापस लौट रहे थे तभी रास्ते मे केंदा केंवची मार्ग पर कारीआम घाट के पास बस अनियंत्रित होकर घाट से गिर गई और पलट गई।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिन्हें चोंटे आई है, तत्काल राहत बचाव कार्य कर सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब...