जांजगीर चाँपा

मेले में दो गांव के युवकों के बीच खूनी संघर्ष…. एक की मौत 3 घायल, खुलेआम हुई चाकूबाजी से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पामगढ़ थाना इलाके में मेला कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस घंटना में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज बिलासपुर के अस्पताल में किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात कोसला गांव रौताही मेले का है। यहां दिनभर मेले के बाद रात में नाच-गाने का प्रोग्राम आयोजित हुआ। इसी दौरान 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष के लगभग 3 से 4 लोगों ने मिलकर 4 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चारों को अस्पताल ले जाया गया।

जहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि इस घटना में महेश्वर कश्यप 21), कलीराम यादव (24), राजेश्वर कंवर (26) और दिल सिंह (25) घायल हुए थे। लेकिन बिलासपुर ले जाने से पहले ही महेश्वर कश्यप की मौत हो गई। बाकी तीन घायल युवक का उपचार चल रहा है। पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि मेले के दौरान दो गुटों के वर्चस्व का विवाद झगड़ा और हमले का जड़ है। उन्होंने बताया कि कोसला के पड़ोसी गांव पेण्ड्री के लोग भी कोसला के रौताही मेले में शामिल होने आए थे। इसी दौरान विवाद हुआ और मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...