कोटा

हिरण जंगल से भटकर आ गया बस्ती में… वन विभाग ने किया रेस्क्यु, वापस पहुँचाया गया अचानकमार टाईगर रिजर्व

प्रेम सोमवंशी

कोटा – वनों और वन्य प्राणीयों से घिरे कोटा में आज सुबह सुबह एक हिरण पड़ावपारा में बली साहू की बाड़ी में घुस आया । कुत्तों की आवाज से बली साहू बाड़ी पहुँचे तो हिरण को देखकर चौंक गए । इसके बाद उन्होंने हिरण को सुरक्षित पकड़ा और मंडी के पास धुप में लाकर रखा तथा वन विभाग को सूचना दी । जानकारी के बाद वन विभाग का उड़न दस्ता आया और हिरण का रेस्क्यु कर उसे अचानकमार टाईगर रिजर्व में छोड़ने ले गया ।

पिछले कई दिनों से कोटा के आस पास वन्य प्राणियों की मुवमेंट लगातार जारी है। तेंदुवे ने डेम के आस पास के जंगल में अपना ठिकाना बना लिया है, जो लगातार लोगों को भी दिखने लगा है । आज नगर के अंदर हिरण का आ जाना ये बताता है कि वन्य प्राणी जंगलों से भटक कर शहर की तरफ आने लगे हैं ।

ये हिरण किधर से और कैसे कोटा शहर के अंदर आ गया ये पता नहीं लेकिन अच्छी बात ये है कि इस वन्य प्राणी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है और सहीं सलामत इसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...