कोटा

जंगल गए ग्रामीण की सुबह मिली लाश…शराब सेवन और ठंड से मौत की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया के औरापानी पिकनिक स्पॉट के पास के जंगल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने कोटा थाना के डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद कोटा थाना प्रभारी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्राम के लोगो से पूछताछ में मृतक की पहचान ग्राम पंचायत झिंगटपुर निवासी दशरथ सिंह भानु पिता बुद्धू सिंह भानु उम्र 45 वर्ष के रूप में पहचान की गई।

कोटा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दशरथ सिंह रविवार को अपने घर से निकला था। बताया जा रहा है कि मृतक जंगल गया हुआ था जहां वह शराब पीने के बाद जब वह वापस निकल रहा था तब शायद उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया था जिस वजह से दशरथ जंगल से बाहर नहीं आ पाया और शराब का सेवन करने की वजह से वह पैदल चलने में असमर्थ रहा होगा

इस वजह से वह रात भर जंगल में रह गया और इस ठिठुरती ठंड में जंगल में पड़े रहने की वजह से उसकी मौत हो गई होगी फिलहाल कोटा पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। दशरथ की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा अब कोटा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...