बिलासपुर

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी…जिले में 65 रिक्त पदों के लिए होगा निर्वाचन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ राज्य आयोग द्वारा जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच तथा पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। बिलासपुर जिले में 2 जनपद सदस्य, 8 सरपंच और 55 पंच इस तरह कुल 65 रिक्त पदों के लिए चुनाव होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 28 दिसम्बर 2021 को प्रातः 10.30 बजे से निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसी प्रकार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2022 दोपहर 3 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच करने की तिथि 4 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 6 जनवरी को दोपहर 3 बजे के पश्चात् किया जाएगा। प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यदि मतदान आवश्यक हो तो 20 जनवरी 2022 को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक, इसी दिन मतदान केंद्रों पर मतगणना की जाएगी।यदि आवश्यक हो तो तहसील या खण्ड मुख्यालय में 21 जनवरी 2021 को दोपहर 3 बजे से मतगणना होगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा खंड मुख्यालय में पंच, सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के मामले में 22 जनवरी को प्रातः 9 बजे से और जिला मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्य के परिणामों की घोषणा 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे से की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतों के ऐसे क्षेत्रों में जहां निर्वाचन होना है, निर्वाचन की घोषणा की तारीख से परिणाम की घोषणा तक आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी