बिलासपुर

अनियंत्रित एक्टिवा सवार युवक टकराया गर्म तेल की कढ़ाई से खौलते तेल से झुलसा…मार्केट में मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर- तेलीपारा मेनरोड में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है जिसमें हॉट चिप्स सेंटर में तेल से भरी गर्म कढ़ाई में टकराकर एक एक्टिवा सवार घुस गया जिससे गर्म तेल से भरी कढ़ाई एक्टिवा सवार पर गिर गई, और वह बुरी तरह जल गया है। वही इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तेलीपारा होटल अजीत के पास हुई है जिसमे एक सीडी दुकान से लगे हॉट चिप्स फास्ट फूड सेंटर में पुराने बस स्टैंड की ओर से गोलबाजार की ओर जा रहा एक एक्टिवा सवार युवक तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी बीच वह सीडी दुकान के पास पहुंचा ही था कि उसका बैलेंस बिगड़ गया और युवक तेल से भरी गर्म कढ़ाई के स्टैंड में जा टकराया।

घटना में उसके ऊपर गर्म तेल से भरी कढ़ाई गिर गई और वह बुरी तरह जल गया है वही हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

देखे वीडियो

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी