सीपत

सीपत धान खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई….420 क्विंटल धान गबन मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र में धान खरीदी में हुए कथित भ्रष्टाचार और गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला सेवा सहकारी समिति सीपत के धान खरीदी केंद्र से जुड़ा है, जहां 420.39 क्विंटल धान, नए-पुराने बारदानों और खरीदी प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता सामने आई है। पुलिस की इस कार्रवाई से धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बड़ा संदेश गया है। मामले की शुरुआत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीपत के शाखा प्रबंधक सूर्यकांत जायसवाल की लिखित शिकायत से हुई। शिकायत में बताया गया कि सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 26, सीपत में धान खरीदी के दौरान भारी अनियमितता बरती गई। जांच में पाया गया कि 420.39 क्विंटल धान, 528 नए बारदाने और 5045 पुराने बारदानों के गबन का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान संस्था से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संस्था प्रबंधक अमीत वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर रमेश साहू और बारदाना प्रभारी जगन्नाथ कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री भी जब्त की है। आरोपी संस्था प्रबंधक अमीत वर्मा के पास से धान खरीदी से संबंधित रजिस्टर बरामद किया गया, जबकि आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर रमेश साहू से ऑनलाइन धान खरीदी में उपयोग किया जाने वाला कंप्यूटर सेट जब्त किया गया। यह जब्ती जांच के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे खरीदी प्रक्रिया, स्टॉक और रिकॉर्ड में हुई हेराफेरी के और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। धान खरीदी जैसे संवेदनशील और किसानों से जुड़े विषय में इस तरह का गबन सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...