बिलासपुर

मोमोज ठेले पर विवाद के बाद चाकू, बैट और टंगिया लेकर पहुंचे युवक….सरेराह गुंडागर्दी, तोरवा थाने में मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के तोरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मोमोज ठेले के पास मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। हेमू नगर गुड़ाखू फैक्टरी के पास रहने वाले अश्विन बेरिया ने तोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह जोन कार्यालय में ड्रायवरी का काम करता है। घटना 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे की है, जब वह अपने दोस्तों कृतिका समुद्रे और तनु समुद्रे के साथ हेमू नगर रोड किनारे एक मोमोज ठेले पर खाने गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, मोमोज ठेले के सामने खड़े रहने के दौरान एक युवक वहां आया और अश्विन को धक्का देते हुए आगे निकल गया। धक्का देने से मना करने पर युवक ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। अश्विन के साथ मौजूद दोनों युवतियों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी और उग्र हो गया। आरोप है कि उसने क्या कर लोगे कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपनी कमर से एक धारदार चाकू निकालकर डराने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि ज्यादा बोलने पर चाकू घोंप देगा। इसी बीच आरोपी के दो अन्य साथी मौके पर पहुंचे और उसे अपने वाहन में बैठाकर वहां से ले गए। हालांकि मामला यहीं नहीं थमा। शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद वही युवक अपने दो साथियों के साथ स्कूटी में दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा। इस बार उनके पास चाकू, बेसबॉल बैट और लोहे का टंगिया जैसे हथियार थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, तीनों युवक मारपीट करने की नीयत से लौटे थे, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। डर के कारण अश्विन और उसके साथी सीधे थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी निवासी रजत दुबे, सागर सिंह और अजान खान के खिलाफ धारा 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी