बिलासपुर

रामलीला महोत्सव का हुआ समापन, बरसते पानी में जुटे रहे दर्शक…धर्म जागरण जिला संयोजक बी पी सिंह ने हाथ जोड़ किया आभार वंदन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – काशी उत्तरप्रदेश से आई धर्म प्रचारक रामलीला मंडली के तत्वावधान में 20 दिसम्बर को आयोजित रामलीला का समापन गुरुवार को संपन्न हुआ । समापन कार्यक्रम जैसे ही आयोजित हुआ चक्रवाती वर्षा के कारण झमाझम बारिश होने लगी मगर बावजूद इसके श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई फर्क नही पड़ा और रिमझिम बारिश के बीच भगवान राम की आरती और भंडारा के कार्यक्रम आयोजित हुआ इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से देवरीखुर्द गदा चौक गुंजायमान होता रहा इस दौरान सैकड़ो की संख्या में देवरीखुर्द के वासी रामलीला समापन कार्यक्रम के साक्षी बने

लंका विजय के बाद अयोध्या वापस आने पर भरत मिलाप की लीला हुई। श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। जिसके बाद रामलीला का समापन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रामलीला में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। बुधवार को रावण वध और राम राज्याभिषेक के पश्चात धर्म जागरण संयोजक और रामलीला महोत्सव के प्रमुख संरक्षक बीपी सिंह और उनकी टीम के साथ कुछ विशिष्ट अतिथियों ने भगवान राम की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद में रामलीला के मंच पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम के अंत में प्रमुख संरक्षक बीपी सिंह में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलीला मंडली के साथ साथ बहुत से ऐसे कार्यकर्ता थे जो पर्दे के पीछे रहकर इस महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग किया है , विशेषकर रवि बारगाह, एस पी सिंह और राजेश शेंडे को धन्यवाद किया जिनके द्वारा प्रतिदिन अपने 4 से 5 घंटे का समय इस कार्यक्रम के लिए दिया इसके साथ ही उन्होंने सभी सहयोगियों व वार्ड क्रमांक 42 और 43 के नागरिकों और श्रद्धालुगणों को धन्यवाद दिया ।

उन्होंने प्रतिदिन रामदरबार में उपस्थित हुए विशिष्ठ अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम कार्यक्रम के लिए अपना समय निकाला

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी