जांजगीर चाँपा

एक दिन पहले घर से निकले ग्रामीण की गांव के बाहर मिली लाश…हत्या या दुर्घटना मौत बनी अनसुलझी गुत्थी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में एक दिन पहले घर से निकले एक अधेड़ की श्मशान घाट के पास लाश मिली है अधेड़ की मौत कैसे हुई इस बात का खुलाशा पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। फिलहाल पुलिस के मुताबिक पानी में डूबने से मौत की आशंका व्यक्त की गई है जबकि जहॉ लाश मिली है वहॉ महज एक से डेढ़ फीट पानी है। मिली जानकारी के मुताबिक नवागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभाठा निवासी दिलेराम विश्वकर्मा उम्र 55 साल अपने किसी काम से कल शाम को पड़ोस के गांव भठली गया हुआ था उस दौरान काफी बारिश हो रही थी तो व छाता लेकर निकले मगर रात तक घर नही लौटे

उनके बेटे श्याम सुंदर विश्वकर्मा ने बताया कि वह कभी कभी परिचितों के घर ठहर जाया करते थे इस लिए रात में तलाश नही की गई मगर सुबह भी नही लौटे तब परिजनों ने पड़ताल शुरू की। दोनों गांव में परिचितों के यहॉ उनकी कोई सूचना नही मिलने पर खोजबीन की गई तभी उसी गांव के देव कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि दिलेराम की लाश गांव के बाहर भठली रोड पर शमशान घाट के करीब गड्ढ़े में पड़ी हुई है। जानकारी मिलते ही सभी मौके के लिए रवाना हुए और फिर सूचना थाने में दी गई। मौके पर पहुॅची नवागढ़ पुलिस ने पाया कि दिलेराम की लाश पानी के गड्ढ़े में औंधे मुह पड़ी हुई है।

पुलिस के मुताबिक दिलेराम की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका व्यक्ति की गई है हालांकि जिस गड्ढ़े में वह मिले वह महज एक से डेढ़ फिट ही है। इस लिहाल से भी देखा जा रहा है और मौत के कारणों के विस्तृत जानकारी के लिए पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंजार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...