छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, बुधवार रहा सर्वाधिक दूसरा गर्म दिन

फानी तूफान के असर के खत्म होने के साथ ही एक बार फिर लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपना भीषण प्रकोप दिखा रही है, लेकिन बुधवार को तो जैसी सारी हदें ही टूट गई । सुबह से ही लोग तेज गर्मी का सामना कर रहे थे और दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास सूरज सचमुच आग उगलने लगा। हर एक चीज जैसे सुलगने लगी थी। ऑनलाइन टेंपरेचर बताने वाले ऐप एक्यूवेदर के अनुसार दोपहर करीब 1:00 बजे पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मई के दूसरे हफ्ते में ही ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। इससे पहले साल 2017, 22 मई को बिलासपुर में 49.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।जो ऑल टाइम मैक्सिमम टेंपरेचर है ।

इससे पहले 28 मई 2013 में 47.4 डिग्री तापमान सर्वाधिक हुआ करता था। उस लिहाज से बुधवार को सर्वाधिक दूसरे नंबर पर पारा जा पहुंचा है। अभी तो गर्मी के करीब 2 महीने शेष है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि मई के अंतिम दिनों में इस बार तापमान 50 डिग्री के भी पार चला जाएगा। इस भीषण गर्मी में पेड़ पौधे छोटे-मोटे जीव जंतु के साथ इंसान की जिंदगी भी खतरे में पड़ सकती है। लगातार बढ़ता तापमान दुनिया के अस्तित्व के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। बुधवार को घर से बाहर निकलने वालों ने महसूस किया कि इस दिन धूप की चुभन कुछ अधिक ही महसूस हो रही है । धूप के संपर्क में आने के बाद कपड़े भी जैसे सुलगने लगे थे। तेज गर्म हवा आंखों में जलन पैदा करती रही। वहीं स्कार्फ और दूसरे साधन भी बेअसर नजर आए। घर में भी तापमान असहनीय बना रहा। कूलर और ऐसी भी बेअसर नजर आने लगे हैं। चिकित्सक इस असामान्य हालात से बचाव के लिए सुझाव दे रहे हैं। वर्तमान में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक चल रहा है। ऐसे में विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी