कोटा

धान खरीदी केंद्र में ब्लाक मजदूर कांग्रेस व समिति प्रबंधक ने हमालों व किसानों को बाटे मास्क व सेनेटाइजर

प्रेम सोमवंशी

कोटा – न्यायधानी बिलासपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना के मरीज मिलने लगे है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है..शासन-प्रशासन के द्वारा आम लोगों से कोविड के नियमों का पालन करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।

वर्तमान समय में कोटा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्रों सहित पैसा निकासी के लिए कॉपरेटिव बैंकों में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की भीड़ बढ़ी हुई है..इसी कड़ी में कोटा के धान खरीदी केन्द्र में अपना धान बेचने आए किसानों को ब्लाक मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष सीमांचल आचार्य, ब्लाक मजदूर कांग्रेस के सचिव

पुरुषोत्तम मरकाम व समिति के प्रबंधक और सहकारी समिति कर्मचारी संघ कोटा के अध्यक्ष रूपवंत सिंह ठाकुर और मनोज पटेल के द्वारा हमालों व किसानों को निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर बांटा गया। साथ ही धान खरीदी केंद्र में पहुचे किसानों को कोविड को लेकर जारी जिला-प्रशासन के आदेश का पालन करने का अनुरोध किया।

हमालों व किसानों को मास्क बांटने के दौरान समिति के समस्त कर्मचारीयो की मौजूदगी रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...