बिलासपुर

दिन दहाड़े राशन दुकान का ताला तोड़कर कर चावल, गेंहू चोरी करने की कोशिश, सरपंच के पहुँचते ही पिकअप सहित भागे चोर

रमेश राजपूत

बिलासपुर– जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मंगलवार को दोपहर कुछ लोगों द्वारा राशन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे के वे बकायदा पिकअप वाहन लेकर चावल और गेंहू चोरी करने पहुँचे थे। दोपहर 2 बजे के करीब उन्होंने सोसायटी का ताला तोड़ा और राशन चोरी करने लगे इसी बीच गाँव के सरपंच मोहन कुमार मरावी मौके पर पहुँच गए, जिन्हें देखते ही आरोपी जो पिकअप में सवार थे वाहन लेकर भाग खड़े हुए वही दुकान के पास ही खड़ी एक मोटरसाइकिल में दो लोग भी भागने लगे जिन्हें सरपंच ने फ़िलहाल पहचान लिया और इस चोरी के प्रयास की शिकायत बिल्हा थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने उमरिया निवासी विक्रम, जयनारायण सहित अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 511, 34, 380 के तहत अपराध दर्ज किया है और आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...