कोटा

घर से जंगल लकड़ी लाने निकली किशोरी की लौटने पर हो गई मौत….सांप के काटने से मौत की संभावना

प्रेम सोमवंशी

कोटा – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र के सोनसाय नवागांव निवासी संगीता गोंड पिता स्व.सुखराम गोंड उम्र 15 वर्ष 07 जनवरी की सुबह जंगल से लकड़ी लाने घर से जंगल गयी हुई थी जब वह शाम को घर पहुँची तब उसने अपनी माँ को बतलाया कि उसके पैर में दर्द है और कुछ अच्छा नही लग रहा है जिसके बाद मृतका की माँ ने उसके पैर में तेल लगाकर मालिश कर दी जिससे उसका दर्द ठीक हो जाये। कुछ समय बाद उसकी हालत खराब होने लगी जिसके बाद मृतका की माँ ने अपने अन्य परिवार वालो की इसकी जानकारी दी जिसके बाद संगीता की बिगड़ती तबियत को देखते हुए परिवार वाले 108 को कॉल किए।

जंगल मे घर होने की वजह से 108 वहां तक नही जा पा रही थी जिसके बाद संगीता को खाट में लेटा कर 108 तक लाया गया जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोंगसरा लेकर गए जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद संगीता के परिवार वालो कोटा हॉस्पिटल ले जाने की सलाह दी जिसके बाद परिजन तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। देर रात होने की वजह से कोटा पुलिस ने शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...