बिलासपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, बाइक सवार भाई-बहन हुए घायल, बहन की हालत गंभीर निजी अस्पताल में चल रहा उपचार….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- बिलासपुर से तखतपुर की ओर जा रहे बाइक सवार भाई बहन को सामने से आ रही एक कार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी वजह से बाइक सवार भाई बहन को गंभीर चोटें आई है वही उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद घायल भाई बहन को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल और फिर सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ बहन की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिफरा भैरव नगर निवासी निखिल ठाकुर अपनी छोटी बहन के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 एएन 3897 से अपने मामा घर उमरिया तखतपुर जा रहे थे,

जो दोपहर ठीक पेंडारी गाँव मे पास पहुँचे ही थे कि सामने से आ रही सफेद स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 09 जेबी 6596 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार भाई बहन को अपने चपेट में ले लिया, जिससे बाइक तो क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही दोनों भाई बहन को गंभीर चोंटे आई है, जिसमे बहन दीपांशी ठाकुर की हालत गंभीर होने पर सिम्स हॉस्पिटल से निजी हॉस्पिटल ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। वही मामले में सकरी पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसकर चाकू से हमला....लहूलुहान कर हुआ फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार गीतांजलि एक्सप्रेस में गांजा तस्करी का खुलासा...7 लाख की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, बारात से लौटते समय युवक की हत्या....मामूली विवाद में मार दिया था चाकू, आरोपी गिरफ्तार अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा