जांजगीर चाँपा

फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में एक युवक की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए सुसाइड वीडियो के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें सामने आया कि युवक को असली पुलिस नहीं बल्कि एक युवक ने फर्जी पुलिस बनकर फोन पर धमकाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सनत कुमार कश्यप 25 वर्ष पिता धनीराम कश्यप, निवासी चोरभट्टी थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा, वर्तमान में अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढ़ी थाना उरगा क्षेत्र में रह रहा था। 13 मार्च 2026 को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सनत कुमार कश्यप ने आत्महत्या से पहले कहा था कि बलौदा थाना के पंतोरा चौकी से पुलिसकर्मी फोन कर उसे गाली-गलौज कर प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया।

पता चला कि कोरबा जिले के गेवरा बस्ती निवासी सचिन खरे 30 वर्ष की बहन स्नेहा खरे 21 वर्ष 12 मार्च को कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। उसकी तलाश करने पर सचिन को जानकारी मिली कि वह धीरेन्द्र पाटले नामक युवक के साथ गई है, जो उसका रिश्तेदार मामा का लड़का है। इसके बाद सचिन खरे ने धीरेन्द्र पाटले के दोस्त सनत कश्यप को डराने के लिए खुद को पुलिसकर्मी बताकर फोन किया। उसने अपने भाई शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल नंबर से मृतक सनत कश्यप के नंबर पर कॉल कर खुद को पंतोरा चौकी का पुलिसकर्मी बताते हुए गाली-गलौज की और थाने आने के लिए कहा।

फर्जी पुलिस की धमकी से घबराकर सनत कश्यप ने आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 113/26 के तहत धारा 204 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी की बहन स्नेहा खरे की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोरबा जिले के कुसमुंडा थाने में दर्ज है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक 33 केवी लाइन की चपेट में आया, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क...