कोटा

एक ही कालोनी में दो घरों का टूटा ताला… हजारों के माल पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ

प्रेम सोमवंशी

कोटा – इन दिनों नगर सहित क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वही कोटा पुलिस चोरों को पकड़ने कामयाब नजर नहीं आ रही है। कोटा नगर सहित आसपास के क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा कोटा पुलिस अब तक नहीं कर पाई वहीं चोरों ने कोटा पुलिस को एक बार फिर चुनौती देते हुए कोटा नगर के पटेल कॉलोनी के दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

कोटा नगर के पटेल कालोनी में अज्ञात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारो का माल चोरी कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार कोटा के पटेल कालोनी में फारेस्ट विभाग के कर्मचारी गजराज कश्यप के सुने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने का मंगलसूत्र वजनी करीबन 6 ग्राम दोनों चांदी का बिछिया एवं चांदी का घुंगरू 5 नग चांदी का सिक्का 10 ग्राम एवं नगदी करीबन ₹20000 वह घर में रखें पीतल के बर्तन एवं अन्य घरेलू बर्तन सहित जुमला कीमत ₹45000 को अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए हैं वही पटेल कॉलोनी निवासी रामकुमार गेंदले स्वास्थ विभाग लोरमी में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ है

जो अपने परिवार के साथ दिनाँक 11/01/22 को पारिवारिक कार्य से अपने ससुराल खाम्ही गए हुए थे कालोनी के परिचित ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ पहुँचे तो उसके घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी खुली हुई थी, चेक करने पर मकान में लगे एलईडी टीवी 32 इंच सोनी कंपनी का एवं 22 इंच क्राउन कंपनी का एलईडी नहीं था कमरे में रखे

शादी के बर्तन जिसमें पीतल की गुंडी 3 नग परात 2 नग कासा की थाली 3 नग जुमला कीमत करीब 35000 का सामान अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गए है। बहरहाल अब देखना यह होगा कि कोटा पुलिस अज्ञात चोरों को कब तक पकड़ पाती है या नही

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...