बिलासपुर

घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया… पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। बदमाश अब घरों में घुसकर लोगों को धमकाने और जबरन पैसे वसूलने से भी नहीं डर रहे हैं। ऐसा ही मामला थाना तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द में सामने आया है, जहां दो युवकों ने घर में घुसकर अकेली मौजूद दो बहनों को डरा-धमकाकर रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी। मिली जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द निवासी असलम खान ने शिकायत दर्ज कराई है। असलम खान का वार्ड क्रमांक 43 में निवास है और वहीं उनकी अलमारी-कूलर बनाने की फैक्ट्री भी संचालित है। उन्होंने बताया कि 12 जून 2026 की रात करीब 7:30 बजे वे अपनी पत्नी आसमा खान और बड़े बेटे साद खान के इलाज के लिए अमरकंटक अस्पताल घुरू-अमेरी गए हुए थे। घर पर उनकी बेटियां रिजा खान और तुबा खान अकेली थीं। इसी दौरान रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच अंश कुमार और ऋषभ भट्टाचार्य उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पानी मांगने पर तुबा खान ने उन्हें पानी दिया। इसके बाद दोबारा पानी मांगने पर जब वह अंदर पानी लेने गई, तभी अंश कुमार ने गेट को धक्का देकर घर में प्रवेश कर लिया। आरोपियों ने दोनों बहनों से पूछा कि उनके पास कितने पैसे हैं। पैसे नहीं देने पर डराने-धमकाने लगे। इसके बाद तुबा खान से 100 रुपये और रिजा खान से 50 रुपये जबरदस्ती छीन लिए। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि इस घटना की जानकारी उनके भाई साद खान को दी तो उसे जान से मार देंगे। घटना के दौरान ऋषभ भट्टाचार्य घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। रात में अस्पताल से लौटने के बाद बेटियों ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। दूसरे दिन असलम खान ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी अंश कुमार और ऋषभ भट्टाचार्य के खिलाफ धारा 3(5), 309(4), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार