कोटा

65 वर्षीय अधेड की नाले मे डूब जाने हुई मौत, बेलगहना चौकी पुलिस जाँच में जुटी

प्रेम सोमवंशी

बेलगहना – चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरिया में 65 वर्षीय अधेड़ की नाले में डूबने से मौत हो गई है। बतलाया जाता है कि 16 तारीख की देर शाम मृतक अपनी पत्नी के साथ अपने गांव कुरदर से ग्राम उमरिया छेरछेरा पर्व मनाने अपने रिश्तेदारों के घर गए हुए थे।

रात 8 बजे पति और पत्नी अपने घर वापस हुए मृतक की पत्नी आगे आगे चलते हुए घर पहुँचकर सो गई सुबह जब उठी तो देखा कि उसका पति घर पर नही है जिसके बाद मृतक की पत्नी गांव वालों के साथ अपने पति को खोजने निकली तब ग्राम कुरदर और ग्राम उमरिया के बीच छिरहा नाला पड़ता है

जिसमे महंगू राम बैगा पिता बच्चू राम बैगा उम्र 65 वर्षीय की डूबने से मौत हो चुकी थी जिसके बाद गांव के सरपंच ने इसकी जानकारी बेलगहना चौकी पुलिस को दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस ने शव का मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की पत्नी का बयान लिया तो मृतक की पत्नी ने बतलाया कि छेरछेरा पर्व मनाने कल रात ग्राम उमरिया गए हुए थे रात 8 बजे घर वापस आ रहे थे मैं

आगे आगे चल रही थी और मृतक पीछे था शराब के नशे में नाला में गिर गया होगा जिससे उसकी मौत हो गयी। बेलगहना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौप कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...