बिलासपुर

वारंटियों की अब खैर नही, पुलिस ने शुरू की धर पकड़ कार्रवाई…..80 से अधिक वारंट की हुई तामीली

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-लंबे समय के बाद एक बार फिर बिलासपुर पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। जिसको लेकर सभी थाना क्षेत्रों के फरारी काट रहे वारंटियों में दहशत का मौहोल व्याप्त है। इसी कड़ी में पुलिस कप्तान के निर्देश पर बिलासपुर जिले के विभिन्न थानों में वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्यवाही की गई है। गौरतलब है कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ओपी शर्मा को गत कई वर्षों से फरार आरोपियों के विरुद्ध जारी स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट के तामिली सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

बिलासपुर पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर बिलासपुर पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर ओपी शर्मा द्वारा शहर के सभी थाना प्रभारियों की बैठक आहूत कर सभी को अधिक से अधिक वारंट तामीली हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के आधार पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अलग अलग टीम बनाकर न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट तामीली करने की कार्यवाही की गई है।

इन थानों में इतने की हुई गिरफ्तारी..

बिलासपुर पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अभियान छेड़ है। उसमें हालहि में थाना सिविल लाइन स्थाई 6 गिरफ्तारी 2 तामिल, थाना कोतवाली से 2 स्थाई ,2 गिरफ्तारी 2 फरार आरोपी , थाना तोरवा से 1 गिरफ्तारी , थाना सरकंडा से 8 गिरफ्तारी , थाना कोनी से 1 गिरफ्तारी , थाना सिरगिट्टी से 2 गिरफ्तारी , थाना चकरभाठा से 2 स्थाई 3 गिरफ्तारी थाना सकरी से 1 गिरफ्तारी तखतपुर से 2 गिरफ्तारी वारंट तामिल, रतनपुर से नील, मस्तूरी से 3 गिरफ्तारी वारंट तामिल, पचपेड़ी से 4 ,सीपत से 1 वारंट तामिल ,कोटा से फरार 2 आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

साथ ही साथ ही सभी थानो से 35 से अधिक ज़मानती वारंट तामील की कार्यवाही अब भी जारी है

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...