कोटा

महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग,बचाने के प्रयास में,पति भी आया आग के चपेट में

प्रेम सोमवंशी

कोटा-थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगांव में 30 वर्षीय महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। जिससे महिला बुरी तरह जल गई है। महिला के पति ने डायल 112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद डायल112 घटना स्थल पर पहुँचकर महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मझगाँव निवासी ललिता टोप्पो पति राज कुमार टोप्पो 30 वर्ष देर शाम घर में खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली कमरे में सो रहे पति ने देखा तो आग बुझाने की कोशिश की जिससे राजकुमार हाथ भी आग से झुलस गया है। आग बुझाने के बाद राजकुमार डायल112 को कॉल कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद डायल 112 आरक्षक स्याम लाल सोनवानी व ड्राइवर ने तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर

आग में झुलसी हुई महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लाकर भर्ती कराया जहाँ मौजूद डॉक्टरों व नर्स ने महिला का प्राथमिक इलाज किया और महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। महिला ने खुद को आग किन कारणो से लगाई है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...