कोटा

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी,बाल-बाल बचे कार सवार

प्रेम सोमवंशी

कोटा नगर के पड़ावपारा रेस्ट हाउस रोड के डॉक्टर कालोनी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह थी कि कार की चपेट में कोई नही आया। वही तेज व लापरवाही पूर्वक कार को चला रहे चालक को मामूली चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा नगर के पड़ावपारा-रेस्ट हाउस रोड के डॉक्टर कालोनी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चालक के अलावा और कोई नही था। यह घटना रेस्ट हाउस से पडावपारा जाने वाले रास्ते में डॉक्टर कालोनी के पास की है। कार चालक ने बताया कि वह कोटा तहसील से पटेल कालोनी जाने के लिए निकला था

जब वह कालोनी के पास पहुँचा ही था तभी एक बच्चा रोड क्रॉस कर रहा था जिसे बचाने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय कुछ लोगों ने बताया कि एक महिला कार की चपेट में आते आते बची। लोगो ने घटना की सूचना कोटा थाना के डायल 112 को दी

जिसके बाद डायल 112 मौके पर पहुँचकर कार चालक को अपने अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...