बिलासपुर

धान के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी.. बिचौलियों से 14 लाख कीमती 1112 बोरी धान जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिचौलियों और दलालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने आधा दर्जन दुकानों पर दबिश दी। छापे में 1112 कट्टी धान जब्त की गई। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख आंकी गई है। सोसाइटियों में खपाने की नीयत से धान का अवैध भंडारण किया गया था। कलेक्टर ने जब्त धान पर नजर रखने को कहा है ताकि केंद्रों पर वह बिकने ना पाए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि आज एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में चकरभाठा में जय श्री कृष्ण ट्रेडर्स के यहां 370 बोरी (148 क्विंटल) धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा सीपत निवासी फुटकर व्यापारी इंद्र वर्मा के दुकान माँ प्रॉविजन स्टोर्स से 73 कट्टी & श्री शिवगोपाल साहू के प्रतिष्ठान से 69 कट्टी कुल 142 कट्टी लगभग 56.80 क्विंटल धान मण्डी अधिनियम के अंतर्गत जप्त किया गया। चकरभाठा में सुरेश धान भंडार के यहां 150 बोरी (60 क्विंटल) धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। तहसील कोटा में ग्राम गोबरिपाट में फर्म सत्यप्रकाश दुबे में 450 कट्टी (180 क्विंटल) धान के संबंध में मौके पर किसी प्रकार का मंडी शुल्क रशीद और स्टॉक पंजी उपलब्ध नहीं किया गया । जिसके कारण धान जप्त किया गया तथा मंडी अधिनियम के तहत मंडी शुल्क में 5 गुना चार्ज लगाए जाने हेतु पंचनामा तैयार किया गया। इस तरह आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...