बिलासपुर

राहगीरों से सरेराह लूट की घटनाओं से सहमे जिलेवासी, रात में सड़कों पर निकलना हुआ मुश्किल…. कभी भी बाईकर्स दे सकते है घटना को अंजाम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – दीगर जिलों में लूट की घटना को लेकर भले ही बिलासपुर पुलिस मॉकड्रिल कर अपने मुंह से अपनी तारीफ कर ले। लेकिन सच्चाई तो यही है किलाख कोशिशों के बाद भी पुलिस का ख़ौफ़ अपराधियों में बैठ ही नही रहा है। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटना अब रोजाना ही लोगो के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। जिसको लेकर पुलिसिया कार्यवाही केवल कागजो में सिमट गई है। ताजा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ सिलपहरी निवासी गुलाब सिंह क्षत्री के साथ अज्ञात युवकों ने शुक्रवार देर रात लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। जिसकी शिकायत शनिवार को सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई गई है। मामले में प्रार्थी ने बताया कि वह तिफरा पवन ट्रेडर्स में सुपरवाइजर के पद में कार्यरत्त है। उसे शुक्रवार को हाईवा क्रमांक सीजी10 एबी 4499 के चालक सुरेश द्वारा फोन आया कि गाड़ी खराब हो गई है। जिसपर प्रार्थी अपने मोपेड सीजी 10 एएल 9017 से ग्राम पोड़ी के लिये रवाना हो गया। जहाँ से काम खत्म कर गुलाब सिंह घर लौट रहा था। जैसे ही ग्राम सिलपहरी तालाब के पास पहुँचा तो, वहां दो मोटर सायकल सवार युवकों ने फिल्मी अंदाज में ओवर टेक कर उसका रास्ता रोक लिया है और उसके साथ मारपीट कर गुलाब सिंह के मोबाइल और स्कूटी लेकर बिलासपुर की ओर फरार हो गए। जिसके बाद प्रार्थी किसी तरह अपने घर पहुँच पवन ट्रेडर्स के संचालक को घटना की जानकारी दी। फिर उन्होंने सिरगिट्टी थाने पहुँच दोनो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसकी जांच में सिरगिट्टी पुलिस जुट गई है। आपको बता दे देर रात लूटपाट करने का यह पहला मामला नही है, शहर के कई थाना क्षेत्रों में अब सिलसिलेवार राहगीरों के साथ लूट की घटना को बाइकर्स अंजाम दे रहे है, जो फिलहाल पुलिस की पहुँच से बाहर है।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा