बिलासपुर

VIDEO:- अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…चकरभाठा रोड पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार और कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में आज नयापारा चौक बोदरी से चकरभाठा ब्रिज तक एवं रहंगी मोड़ बोदरी से उच्च न्यायालय आवासीय परिसर तक जाने वाले सड़क पर एवं सड़क किनारे दोनों तरफ फलों, सब्जी एवं अन्य सामग्री आदि के ठेले, गुमटी, चकरभाठा स्थित दुकानों के दुकानदारों द्वारा सड़क पर पोस्टर एवं शेड तैयार कर अतिक्रमण किए जाने वाले सामानों को बाहर रखकर व्यापार किए जाने वाले अतिक्रमण को हटाया गया। एवं पोस्टर,शेड को नगरपालिका बोदरी के दस्ते द्वारा जप्ती की कारवाई की गई । रोड किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े करने वाले वाहन जिससे यातायात बाधित होता है,

को निर्देशानुसार यातायात वाहन के लिफ्टर द्वारा लिफ्ट कर थाना प्रभारी चकरभाठा द्वारा थाने में खड़ा कराया गया। उक्त कार्यवाही सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक की गई। कार्यवाही में तहसीलदार बोदरी संदीप साय, नायब तहसीलदार बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, थाना प्रभारी चकरभाठा उत्तम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू, राजस्व विभाग के टीम पटवारी ,कोटवार एवं पुलिस के कर्मचारी गण, नगरपालिका के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यातायात बिलासपुर से लिफ्टर मंगवाकर सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को लिफ्ट कर थाना भिजवाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त...