छत्तीसगढ़बिलासपुर

लोकसभा चुनाव में फस गई स्कूल कॉलेज की परीक्षाएं, नई तिथियों का किया गया ऐलान

चुनाव की तिथियों से प्रभावित होने वाली परीक्षाओं की नई तिथि घोषित कर दी जाए ताकि परीक्षार्थी बेवजह परेशान ना हो

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

इस बार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर स्कूल कॉलेज की परीक्षाओं को जल्दी कराने की योजना थी लेकिन फिर भी चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद स्कूल और कॉलेज की कई परीक्षाएं प्रभावित हुई है। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को है और उसी दिन आठवीं का हिंदी का परचा है। कॉलेज की भी कई परीक्षाएं इससे प्रभावित हो रही है। प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों के लिए 11, 18 और 23 अप्रैल को मतदान होने हैं। राज्य स्तर पर होने वाली कक्षा आठवीं और सरकारी स्कूलों में कक्षा छठवीं, सातवीं की परीक्षाएं इससे प्रभावित होंगी। स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं भी चुनाव कार्यक्रम के साथ टकरा रही है । लिहाजा अब संशोधित समय सारणी घोषित की जा रही है। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा भी चुनाव की तिथियों की वजह से प्रभावित हुई है ,इसलिए विश्वविद्यालय ने 19 से 25 अप्रैल तक होने वाली सभी परीक्षाओं को निरस्त करते हुए नई समय सारणी घोषित की है । जिसके तहत अब 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 1 मई को ली जाएगी। वहीं 20 अप्रैल को होने वाली परीक्षा दो और 23 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 4 मई को होगी।

25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 6 मई को संपन्न की जाएगी। लोकसभा चुनाव की वजह से स्कूलों में भी छोटी कक्षाओं की परीक्षाएं प्रभावित हो रही है ,लेकिन बड़ा असर मूल्यांकन को लेकर पड़ सकता है क्योंकि अधिकार शिक्षक चुनाव ड्यूटी में लगे होंगे इसलिए नई व्यवस्था करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उत्तर पुस्तिका जांचने वाले शिक्षकों को विशेष रियायत देते हुए उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं घर ले जाकर जांचने की सुविधा इस बार दी है ताकि समय पर परिणामों की घोषणा संभव हो सके। मध्यमिक शिक्षा मंडल और अलग-अलग विश्वविद्यालय भी यही कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव की तिथियों से प्रभावित होने वाली परीक्षाओं की नई तिथि घोषित कर दी जाए ताकि परीक्षार्थी बेवजह परेशान ना हो।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्... आईपीएस रतनलाल डांगी निलंबित....एसआई की पत्नी ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, बारात में बवाल: तखतपुर के ग्राम कुआं में बाराती और ग्रामीणों में जमकर मारपीट... डीजे में नाचने के दौ... शराब पीने पैसे नहीं देने पर बहन पर हथौड़ी से हमला..आरोपी भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज