बिलासपुर

बड़ी रकम की लालच में दोस्त का अपहरण और फिर हत्या….पुलिस ने कुछ ही घण्टो में सुलझी गुत्थी

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले की पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और उसके हत्या की घटना के मामले को कुछ ही घण्टो में सुलझा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर थाना क्षेत्र के तारबाहर बस्ती डिपूपारा में रहने वाले आसिफ मोहम्मद ऑटोडील का काम करते हैं उनका 17 वर्षीय बेटा 10 वी कक्षा का छात्र है पढ़ाई के साथ अपने पिता का भी काम में हाथ बटाता हैं। कल शाम 6 बजे कही निकला और देर रात तक वापस नही आया।

परेशान परिजनों ने उसे फोन किया तब उसका फोन बंद आया परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी रात 11.30 फोन से उसके पिता के मोबाइल पर एक काल आया काल करने वाले ने कहा कि आपके बेटे का किडनेप हो चुका है और उसे सही सलामत वापस पाना चाहते हो तो 50 लाख की फिरौती तैयार रखो। उसके बाद मोबाईल बंद हो गया डरे हुए नाबालिग के पिता समेत सारे परिजन रात लगभग 12 बजे तारबाहर थाना पहुँचे और घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी। सूचना पर उच्चाधिकारी रात को ही थाने पहुँच गए और फिर किडनैपरों की तलाश शुरू हो गयी.. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर डिपूपारा निवासी अभिषेक को संदेह पर कब्जे में लेकर पूछताछ की गई, चूंकि अभिषेक मृतक के ही मोहल्ले का है पूछताछ में वह पहले तो मुकरता रहा पर सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और दो साथियों के साथ हत्या करना कबूल कर लिया।

बड़ी रकम की लालच बनी घटना की वजह..

मुख्य आरोपी अभिषेक ने बताया कि नाबालिक के पिता ज़मीन की कोई बिक्री कर रहे थे जिससे लम्बी रकम आने की जानकारी रेहान ने उसे दी थी, इसलिए उसने अपने साथी शिबू खान व रवि के साथ अपहरण कर फिरौती की प्लानिंग की। अभिषेक नाबालिक को एक लड़की से मिलवाने व दोस्ती का झांसा दे कर कोनी ले कर गया, वहां उनके दो साथी शिबू खान व रवि पहले से ही थे तीनो ने पहले एक साथ मिल कर गला दबा कर नाबालिक की हत्या कर दी, फिर शव लेकर रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव पहुँचे वहां रोड के नीचे इस तरफ से उस तरफ पानी जाने के लिये लगे पाईप में लाश को छुपा दिया। ताकि किसी को लाश न मिले। और फिर वही से मृतक का मोबाईल लेकर उसके पिता को 50 लाख की फिरौती के लिये फोन किया..

सभी आरोपी गिरफ्तार…

घटना की सूचना पर एसएसपी पारुल माथुर खुद पहले जहां से फिरौती के लिये काल आया वही पहुँच गयी और कई थानेदारो को लगा कर गुत्थी सुलझाई, मुख्य आरोपी अभिषेक सिविल लाईन थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में बाउंसर का काम करता हैं। हत्या व लाश छुपाने के बाद वह ड्यूटी पर पहुँच गया पुलिस ने उसे वही से उठाया पहले तो वह मुकरता रहा फिर अपने साथियो के साथ हत्या की वारदात कबूल कर ली। उसके दो साथियों शिबू व रवि को कोनी थाना क्षेत्र के बिलासा ताल के पीछे स्थित उनके घर से पकड़ा गया वो हत्या कर आ कर सो गए थे पुलिस ने उन्हें पकड़ कर रानीगांव से लाश बरामद किया हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...