बिलासपुर

बिलासपुर:नगर निगम के ट्रीटमेंट प्लांट को लूटने पहुँचे 8 डकैत,,रातभर घटना को दिए अंजाम,दारू पार्टी भी की लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-न्यायधानी में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को युवक के अपहरण और हत्या के बाद ही सरकारी पानी प्लांट में डकैती का मामला सामने आया है। जिसपर सरकंडा पुलिस जांच में जुट गई है। इस बीच अब भी आरोपी पुलिस के पकड़ से कोसो दूर है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी के शनि मंदिर के पास नगर निगम के पानी प्लांट है।

जिसे मेसर्स जियो मिलर एण्ड कंपनी नई दिल्ली की ठेका कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है। रविवार की रात मनोज कुमार केवर्त अपने साथी सुरक्षाकर्मी विरेन्द्र भुतिया के साथ ड्यूटी कर रहा था। तभी रात 11 बजे अज्ञात आठ युवकों ने गेट फांदकर प्लांट के अंदर घुस गए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों सुरक्षाकर्मी को बंधक बना लिए।रातभर आठ डकैतों ने सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाए रखा और कापर चोरी कर भाग गए।

कापर की कीमत डेढ़ से दो लाख रूपये बताई जा रही है। सुबह सुरक्षाकर्मियों ने प्लांट प्रबंधन और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की। जिसमे कुछ कर्मचारी अभी छुट्टी पर है बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर की दारू पार्टी,,पुलिस पेट्रोलिंग पर उठने लगें सवाल…

सरकंडा थाना अंर्तगत मोपका चौकी के करीब सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चिल्हाटी में देर रात स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे अज्ञात वाहन में 8 आरोपियों ने बल पूर्वक डेढ़ से दो लाख के कॉपर वायर पर हाथ साफ कर लिया। उक्त मामले में सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि आरोपियों ने उक्त घटना के दौरान बताया कि वह अम्बिकापुर के है। जहाँ प्लांट में कॉपर वायर की जरूरत है।

जिस वजह से वह उक्त घटना को आजम दे रहे है। उनके अनुसार डकैती की घटना को अंजाम देकर सभी आरोपियों ने प्लान्ट में ही जमकर दारू पार्टी की। ऐसे में सवाल यह है। कि यह सभी घटना बीती रात घटती रही और पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी। क्या पुलिस पेट्रोलिंग केवल नाम की ही रह गई है..?

error: Content is protected !!
Letest
सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ...