छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली में भी उल्लास से मना बसंत पंचमी, नए शिक्षण संस्थाओं का हुआ शुभारंभ

इस दिन कई स्थानों पर शिशुओं को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। इसका कारण यह है कि इस दिन को विद्या आरंभ करने के लिये शुभ माना जाता है

आकाश दत्त मिश्रा

माघ शुक्ल पंचमी को ज्ञान और बुद्ध‌ि की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप मे वसंत पंचमी के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है इस दिन कई स्थानों पर शिशुओं को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है। इसका कारण यह है कि इस दिन को विद्या आरंभ करने के लिये शुभ माना जाता है। इसी शुभ अवसर पर रेवती देवी सोनकर एजुकेशन एन्ड चेरिटेबल सोसायटी द्वारा एस. एल. एस. एकेडमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यायल की विधिवत शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना हवन पूजन कर की।
इस मौके पर रेवती देवी सोनकर एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसायटी परिवार के सभी सदस्य सदस्यों ने एक साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और हवन पूजन किया शिक्षा के लोकव्यापीकरण की दृष्टि से बजट के अनुरूप तैयार किए गए विद्यालय में बच्चों की शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए संस्कारों को भी प्राथमिकता सुसंस्कारों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है। संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सोनकर ने बताया कि बसंत पंचमी के पावन पर्व के मौके पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ बच्चों को उत्तम शिक्षा देने में अग्रणी एस एल एस एकेडमी की शुरुआत हो चुकी है। मुंगेली जिले के शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने हम संकल्पित है । विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप ताम्रकार ने बताया कि न्यूनतम शुल्क में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से रेवती देवी सोनकर चैरिटेबल संस्था के द्वारा महानगरों के विद्यालयों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। मुंगेली जिले के शिक्षा स्तर को ना केवल राज्य स्तर बल्कि केंद्र स्तर पर ले जाने की लिए रेवती देवी सोनकर एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसायटी एस एल एस एकेडमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के माध्यम से पूर्णतः तैयार है।

error: Content is protected !!
Letest
फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज दिनदहाड़े लूट: बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल घर लौट रहा ग्रामीण हुआ लूट का शिकार...पुलिस नाकेबंदी कर ज... सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवतियों से 78 हजार की ठगी..प्रशिक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण, सिरगिट्टी था... खबर का असर: प्रधानमंत्री आवास योजना की मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी..गढ़वट के रोजगार सहायक को नोटिस जार... चाकू मारकर युवक की हत्या फिर तालाब में फेंकी लाश....12 घंटे में हत्या का खुलासा, 1 नाबालिग गिरफ्तार,...