कोटा

जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की अधजली लाश….4 से 5 दिन पुरानी लाश की शिनाख्त में हो रही दिक्कत…पुलिस जुटी जांच में

प्रेम सोमवंशीकोटा-थाना क्षेत्र अंतर्गत घोंघा जलाशय के पास सिंचाई विभाग के पुराने कार्यालय के पास जंगल के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को कोटा वन विभाग में कार्यरत चौकीदार ने देखा तो दंग रह गया। चौकीदार हर रोज की तरह जंगल में अपना चौकीदारी करने पहुंचा था तभी हवा के माध्यम से किसी चीज की सड़ने की बदबू आई तब चौकीदार राजेश जंगली जानवर की मरने की आशंका हुई तो वह जंगल के अंदर जाकर देखा तो चौकीदार दंग रह गया, देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है, जिसके बाद चौकीदार ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों दी , वनविभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी कोटा थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर कोटा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की लाश का शिनाख्त कराया पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है, वहीं थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया की लाश दो से तीन दिन पुरानी है, लाश के पास डिस्पोजल व शराब की शीशी मिली है ,जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की शराब पीने के दौरान आपस मे झगडा हुआ हुआ होगा फिर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से मृतक के सिर पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया होगा। वही मृतक की पहचान छुपाने जलाने की कोशिश की गई है। मृतक का चेहरा जलने व सड़ने की वजह से पहचान नहीं हो पायी है। डेम व आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कोटा पुलिस जांच कर रही है। साथ ही बिलासपुर जिले के सभी थानों में गुमशुदगी के मामले भी पता कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...