रतनपुर

‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर हो रही चंदन लकड़ियों की तस्करी…पुलिस को देखकर भाग निकले आरोपी, 5 लाख की लकड़ी बरामद

जुगनू तंबोली

रतनपुर-बिलासपुर जिले के सीमावर्ती जिले गौरेला/पेन्ड्रा/ मरवाही तथा कोरिया जिले में सफेद चंदन के पेड़ो की उपज होती है, 09.02.2022 को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर को मुखबिर द्वारा सफेद चंदन की पेड़ो की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी, की दो युवक नया बस स्टैण्ड रतनपुर में बोरियों में सफेद चंदन की लकड़ी लेकर उत्तर प्रदेश जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे है, पुलिस अधीक्षक महोदय के मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित झा एस डी ओ पी कोटा आशिष अरोरा के दिशानिर्देश पर

थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक – रामलाल सोनवानी, सचिन तिवारी के टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई। बस स्टैण्ड रतनपुर में बोरी लेकर खड़े दो अज्ञात युवक पुलिस की वाहन को देखकर भागने लगे जिनका पीछा किया गया, किन्तु संदेही युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये। रतनपुर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवकों द्वारा छोड़े गये बोरे को चेक किया गया जिसमें लगभग 2-2 फीट लम्बाई के कुल 15 नग सफेद चंदन के पेड़ के कटे हुए खुशबूदार टुकड़े बरामद किया गया, जिसका तौल कराने पर कुल वजनी 100.11 किलोग्राम होना पाया गया, जप्त सफेद चंदन की लकड़ियो की कीमत लगभग 05 लाख रूपये है।

रतनपुर पुलिस द्वारा सफेद चंदन की खुशबुदार लकड़ियो को संदिग्ध चोरी का तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित लकड़ी के तस्करी के अपराध से संबंधित मसरूका होने के संदेह पर कार्यवाही की जा रही है। सफेद चंदन की लकड़ी की कटाई एवं परिवहन भारतीय वन अधिनियम अंतर्गत प्रतिबंधित एवं दण्डनीय है, सफेद चंदन का उपयोग औषधि सौन्दर्य प्रसाधन एवं धार्मिक कार्यों में किया जाता है। छत्तीसगढ़ में चंदन दुर्लभ है, पुलिस को ऐसा अनुमान है कि अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर चंदन लकड़ी को उत्तरप्रदेश की ओर ले जाया जाता है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...