बिलासपुर

प्रतिबंधित दवाओं के सौदागरों को पकड़ने में मिली बिलासपुर पुलिस को सफलता,, कटनी से जुड़े है,नशीली दवाओं के तार..

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – विकास की ओर अग्रसर न्यायधानी में नशे का कारोबार भी हाईटेक तरीके से चल रहा है। जिसको लेकर पुलिस के रूटिन की कार्यवाही भी उट के मुंह मे जीरा साबित हो रही है। शायद यही वजह है कि नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के व्यापार पर रोकथाम के लिए नारकोटिक्स सेल का गठन किया था। जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामनेेेे आने लगा है नारकोटिक्स सेल ने दो नशे केे सौदागरों को पकड़नेे में सफलता हासिल की है जिनके पास से बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त फैंसीकॉफ सिरप जब्त किया है। जिनकी बाजार में कुल कीमत 1 लाख 57 हजार रुपए बताई जा रही है। जिसका खुलासा करते हुए बिलासागुड़ी में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल में सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम धूमा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिर्फ दो बैग में रखकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिसकी सूचना पर नारकोटिक्स सेल सहित सिरगिट्टी पुलिस के संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है पुलिसिया पूछताछ में जानकारी मिली की सरकंडा राजकिशोर निवासी अविनाश दुबे अपने साथी राहुल मिश्रा के साथ दो बैग में कोडीन युक्त सिरप को बेचने की फिराक में जा रहे थे। पुलिस केे आरोपियों केे पास से 525 नग प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़े लंबे समय से मध्य प्रदेश के कटनी जिले से कफ सिरप मंगवाते थे जिसे बिलासपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मुंह मांगे दाम पर बेचकर उसे खपाने का काम करते थे।

सूत्रों की माने तो इनके द्वारा राशि का भुगतान बैंक खातों के माध्यम से किया जाता था शायद यही वजह रही कि स्थानीय पुलिस को लंबे समय तक इसकी भनक नहीं लग सकी थी क्योंकि प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई भी हाईटेक तरीके से की जाती थी और उसका भुगतान भी डिजिटल माध्यम से किया जाता था। बहरहाल इस पूरे मामले में बिलासपुर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं जिसके माध्यम आगे बड़ी कार्रवाई करने की बात कहीं जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...