बिलासपुर

प्रशासन का एक्शन: कोनी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ हुई कार्रवाई कलेक्टर ने दिए निर्देश…..रास्ता,बाउंड्रीवाल और पोल ध्वस्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है,शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने निकलें कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कोनी में हो रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद नगर निगम के अतिक्रमण शाखा और जोन 8 की टीम ने अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए तैयार किए गए मार्ग को तोड़ा और लगाए गए पोल को हटाया।

कोनी में खसरा नंबर 235 भूमि स्वामी केशव पाण्डेय,वीणा, अभिषेक और अंकित पाण्डेय द्वारा लगभग दो एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था,इसी तरह गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने और कंचन विहार के पीछे खसरा नंबर 191/1,191/6 191/2,191/5,191/3 और 191/4 में धीरेन्द्र पाण्डेय की जमीन पर स्वयंराज बिल्डर द्वारा तीन एकड़ जमीन में अवैध प्लाटिंग किया जा रहा था। कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर इन दोनों भूमि पर कार्रवाई की गई। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा है कि आगे भी अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध निर्माण पर नोटिस जारी..

व्यापार विहार में प्लेनेटेरियम के पास नियम विरूद्ध भवन निर्माण पर कैलाश माघवानी और व्यापार में ही बी 9 की भूमि में अनुमति विपरीत निर्माण पर आशीष अग्रवाल,अमर अग्रवाल और अभिषेक अग्रवाल को नोटिस जारी किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा