बिल्हा

जिले में चोरों का आतंक…लगातार टूट रहे ताले, ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर सुना छोड़ना पड़ रहा भारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में चोरों के आतंक का सिलसिला अब भी जारी है। जहाँ शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं ताजा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतोरी का सामने आया है जहां सूने मकान पर धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने 85 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है

मामले में बरतोरी निवासी प्रार्थी लक्ष्मण भारद्वाज ने शिकायत बिल्हा थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी को वह बरतोरी स्थित अपने मकान पर ताला लगा कर दूसरे घर में गया हुआ था दूसरे दिन 15 फरवरी को जब वह सुबह वापस अपने पहले घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर का सामान बिखरा हुआ है और अंदर अलमारी का दरवाजा टूटा हुआ है

जब उसने सामान की जांच की तो पता चला कि घर में रखें गले का सोने का लाकेट,एवं चांदी का पायल, चांदी का चुड़ा एवं नगदी रकम 40000 रूपये कुल जुमला किमती 85000 रूपये नही था। इधर इस मामले में प्रार्थी की शिकायत के बार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...